KVS Class 1 Admission 2024: कक्षा 1 एडमिशन के लिए इस तिथिसे भरें फॉर्म

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन का इंतजार कर रहे पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर है। जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्रीय  

विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। उसके बाद ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। 

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से निर्धारित तिथि के अंदर अपने बच्चों का आवेदन फॉर्म भरना होता है। उसके बाद केंद्रीय  

विद्यालय द्वारा इसके आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इस साल भी केंद्रीय विद्यालय कक्षा एक में एडमिशन की प्रक्रिया  

1 अप्रैल 2024 से शुरू की जाएगी। इसकी अंतिम तिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।  

इस संदर्भ में केवीएस द्वारा अब किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसलिए जो पेरेंट्स अपने  

बच्चों का एडमिशन चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर नजरें बनाए रखें।