Kendriya Vidyalaya Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन तिथि..

जैसा कि केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों के प्रवेश के लिए हर माता-पिता अपना पूरा प्रयास करते हैं। ताकि उनके बच्चे का  

एडमिशन एक अच्छे केंद्रीय विद्यालय में हो जाए। क्योंकि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा संचालित होते हैं। जिनमें  

सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा एवं सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है। अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन  

केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं, तो आपको केंद्रीय विद्यालय से जुड़ी सभी जानकारियां होनी चाहिए। बता दें कि 

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होने की पूरी संभावना है। कक्षा एक में प्रवेश लेने के लिए आपके बच्चे की  

आयु सीमा 6 वर्ष से 8 वर्ष के बीच होनी चाहिए। और आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 

करना होगा। उसके बाद सबमिट फॉर्म को अपने नजदीकी केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल ऑफिस पर जमा करना होगा।