UP Board Result 2024 Kab Aayega: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कॉपियों का मूल्यांकन प्रक्रिया बड़ी तेजी से चल रही है। यूपी बोर्ड इस बार पिछले साल के मुताबिक जल्द रिजल्ट की घोषणा करने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन प्रक्रिया 16 मार्च से ही शुरू कर दिया था।
जैसा कि आप जानते हैं कि इस बार यूपी बोर्ड में अधिक संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिसके कारण कॉपियों की संख्या लगभग 3 करोड़ से भी ज्यादा चेक की जानी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने करीब 1.47 लाख टीचर की नियुक्ति बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगाई है। इसलिए कॉपियों की चेकिंग का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक लखनऊ में लगभग 5 लाख उत्तर पुस्तिकाएं चेक की जानी है।
जिसमें देखा गया कि पहले ही दिन 31 हजार कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल में ही जल्द से जल्द जारी किए जाने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया को बड़ी ही निगरानी के साथ समाप्त कर लिया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
बोर्ड द्वारा सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल ना ले जाने के आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। अगर आप भी यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, और रिजल्ट से संबंधित और जानकारियां पाना चाहते हैं तो लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

UP Board Result 2024: Overview
Board Name | UPMSP, Prayagraj |
Exam Name | UP Board 10th, 12th Exam 2024 |
Artical Name | UP Board Result 2024 Kab Aayega |
Category | UP Board Result 2024 |
Exam Date | 22 February To 9 March 2024 |
Up Board Copy Checking 2024 Date | 16 March To 30 March 2024 |
Up Board Result 2024 Available | April 2024 |
Official website | https://upmsp.edu.in |
UP Board Result 2024: उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन कब समाप्त होगा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार कुल मिलाकर 55 लाख 25 हजार 308 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यूपी बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल 2024 के लिए कक्षा 10वीं परीक्षा में 29 लाख 47 हजार 311 और कक्षा 12वीं में 25 लाख 77 हजार 997 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था।
परीक्षा पूर्ण रूप से संपन्न करने के बाद यूपी बोर्ड ने उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया को 16 मार्च से ही शुरू कर दिया था। कक्षा 10वीं की परीक्षा की उत्तर कॉपियों की संख्या 1.76 करोड़ बताई गई है। जिसके लिए बोर्ड ने 94802 एग्जामिनर की ड्यूटी उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगाई है। वहीं कक्षा 12वीं के उत्तर कॉपियों की संख्या 1.25 करोड़ बताई गई है।
जिसके लिए बोर्ड ने 52, 295 एग्जामिनर्स से की ड्यूटी कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगाई गई थी। देखा जाए तो यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के उत्तर पुस्तिकाओं की कुल संख्या 3.01 करोड़ है। और इसके लिए एग्जामिनर की संख्या 1 लाख 47 हजार 97 है। इतनी कॉपियों की मूल्यांकन के लिए इतने टीचर लगाने की वजह से कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से की है।
बताया जा रहा है की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 30 मार्च 2024 को ही समाप्त कर ली गई है। अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को अपने आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करेगा।
UP Board 10th, 12th Result 2024 Kab Aayega?
UP Board Result 2024 Kab Aayega?: जैसा कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड की उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च को समाप्त होने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन कॉपी चेकिंग का कार्य 30 मार्च 2024 को समाप्त कर लिया गया है। परिणाम जल्द ही जारी होने की पूरी संभावना है।
हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि परिणाम किस तिथि तक जारी किए जाएंगे। क्योंकि यूपी बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट जारी करने की तिथि का ऐलान नही किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट से खबर मिल रही है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी कर सकता है। हालांकि रिजल्ट जारी होने के पहले प्रेस कांफ्रेंस करके रिजल्ट जारी होने की घोषणा बोर्ड द्वारा की जाएगी।
उसके बाद ही यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। एक बार रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से “UP Board 10th, 12th Result 2024” चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का तरीका आगे लेख में बता दिया गया है।
UP Board Result 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर दिख रहे UP Board 10th/ 12th Result 2024 विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद मांगे गए विवरण में अपना रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपना रिजल्ट चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल सकतें हैं।
Important Links
Home Page | Click Here |
UPMSP Official Website | upmsp.edu.in |
UP Board Result 2024 Kab Aayega: FAQs
यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन कब समाप्त होगा?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त हो चुका है।
यूपी बोर्ड में कुल कितनी कॉपियां चेक होनी है?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल मिलाकर 3.01 करोड़ उत्तर कॉपियां चेक होनी है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कब आएगा?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।